चमत्कारी सीट नं. 11A: सैकड़ों फीट से गिरकर जिंदा बचा शख्स, बताया कैसे हादसे का शिकार हुआ लंदन जा रहा विमान?

चमत्कारी सीट नं. 11A: सैकड़ों फीट से गिरकर जिंदा बचा शख्स, बताया कैसे हादसे का शिकार हुआ लंदन जा रहा विमान?

सार 😭😭आपका दर्द समझता हूं—यह वाकई दिल दहला देने वाली घटना है। नीचे इसके बारे में सही और विश्वसनीय जानकारियाँ दी गई हैं:

Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान AI-171 गुरुवार को टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 242 यात्री सवार थे। अभी तक 100 से अधिक लोगों के शव बरामद हुए हैं। लेकिन इस हादसे में एक शख्स जिंदा भी बच गया है। आइए उसके बारे में जानें

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान AI-171 गुरुवार को टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फ्लाइट रडार के आंकड़ों के अनुसार 625 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद विमान हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 242 यात्री सवार थे। अभी तक 200 से अधिक लोगों के जान गंवाने की खबरें आ रही हैं। लेकिन इस हादसे में एक शख्स जिंदा भी बच गया है। विमान हादसे के दौरान 625 फीट से गिरने के बावजूद उसकी जान बच गई। शख्स हादसे के स्थल से लाशों के बीच से होते हुए चलते हुए अस्पताल पहुंचा।

जिंदा बचे शख्स का नाम रमेश विश्वास कुमार

अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा है, पुलिस को सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला। व्यक्ति अस्पताल में पाया गया है और उसका इलाज चल रहा है। अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिंदा बचे शख्स का नाम रमेश विश्वास कुमार बताया जा रहा है। विश्वास का अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विमान में भरा था करीब 80 से 90 टन ईंधन

उधर, अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, “यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं (विमानन) विशेषज्ञ नहीं हूं, इसलिए इसके कारण के बारे में अनुमान लगाना मेरे लिए उचित नहीं होगा। घटना के कारण का पता लगाने के लिए गहन जांच की आवश्यकता है। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर को एक शक्तिशाली विमान माना जाता है, जो 12-14 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है। इसका अर्थ है कि इसमें लगभग 80-90 टन ईंधन था।”https://taazatown.com/air-india-vimaan-crash-ki-video-viral-ho-rahi-hai-kis-tarah-se-tasvirairindia/

गृह मंत्री शाह ने जाना घायलों का हाल

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज विमान हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। शाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। घायलों में एक ऐसा व्यक्ति भी शामिल है, जो संभवत: इस हादसे में एकमात्र जीवित यात्री है। गृह मंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद और बेहतर उपचार देने का आश्वासन दिया और हादसे पर गहरा दुख जताया।

air india flight crash gujarat newsair india flight crash statusair india flight crash reason

अहमदाबाद प्लेन क्रैश मे 241 लोगों की मौत, एक यात्री बचा, सिर्फ आणंद जिले से 33 मौतें, मरने वालों में 12 राजस्थान के, जानें बड़े अपडेट्स

विमान हादसे की जांच शुरू: राममोहन नायडू

केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने गुरुवार देर रात कहा कि अहमदाबाद में हुई दुखद घटना के बाद अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) द्वारा निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुरूप, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (Aअहमदाबाद प्लेन क्रैश में मरने वालों में 12 राजस्थान के

जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मरने वालों में 12 राजस्थान के हैं। इस हादसे में बांसवाड़ा के रहने वाले डॉ दीपक, उनकी पत्नी, बेटी और दो जुड़वां बेटे भी मारे गए।AIB) द्वारा औपचारिक जांच शुरू की गई है। इसके अतिरिक्त, सरकार मामले की विस्तृत जांच के लिए विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों वाली एक उच्च स्तरीय समिति का गठन कर रही है। समिति विमानन सुरक्षा को मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए काम करेगी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top